दंतेवाड़ा में 23 नक्सलियों ने फिर किया आत्मसमर्पण।

भैरमगढ़ एरिया कमेटी में सक्रीय थे सभी माओवादी।
संवाद एक्सप्रेस दंतेवाड़ा। दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में चलाया जा रहा है आत्म समर्पण अभियान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान से प्रभावित होकर 23 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक गौरव रॉय के समक्ष इन माओवादी ने सरेंडर किया है। गौरतलब है कि पुलिस की अपील का माओवादियों पर व्यापक असर हो रहा है। नक्सली लगातार हिंसा की राह छोड़कर लोकतंत्र और सविंधान में विश्वास जताते हुए मुख्यधारा में जुड़ रहे है। आत्मसमर्पित माओवादी भैरमगढ़ एरिया कमेटी में सक्रिय थे। सभी माओवादी नक्सली बंद के दौरान रोड़ खोदना, पेड़ काटना एवं नक्सली बैनर पोस्टर लगाने की घटनाओं मे शामिल थे। आत्मसमर्पण कराने में डीआरजी एवं सीआरपीएफ का विशेष योगदान रहा। जिले में लोन वर्राटू अभियान के तहत् अब तक 177 ईनामी माओवादी सहित कुल 761 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं।