
नक्सलियों के शव एवं एके47 समेत भारी मात्रा मे हथियार बरामद।
संवाद एक्सप्रेस जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में फिर नक्सलियों पर बड़ी कार्यवाही की गई है। डीआरजी एवं एसटीएफ के द्वारा अबूझमाड़ इलाके में हुई मुठभेड़ में 7 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। नारायणपुर के अबूझमाड़ में हो रहे मुठभेड़ में दो महिला समेत कुल 7 माओवादियों के शव किये गए बरामद। मौके से एक AK47 हथियार के साथ भारी मात्रा में गोला बारूद और अन्य सामान बरामद किया गया है छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के सीमावर्ती इलाके टेकमेटा और काकुर के जंगलों में यह मुठभेड़ हुई है। सोमवार को नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम ऑपरेशन पर निकली थी। मारे गए माओवादियों की शिनाख्त की जा रही है। बस्तर आईजी सुंदरराज ने मुठभेड़ की पुष्टि है।