CHHATTISGARHCrimeRaigarh
महुआ बंटवारे को लेकर कलयुगी पुत्र ने की मां की हत्या।

कापु पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
संवाद एक्सप्रेस धरमजयगढ़। रायगढ़ जिले के कापू थानांतर्गत ग्राम धोरा दांड में एक कलयुगी पुत्र ने अपनी माँ को मौत के घाट उतार दिया है। 55 वर्षीय ढरकों बाई बैगा की उसके ही पुत्र ने विवाद पर निर्मम हत्या कर दी है। मृतक के पति द्वारा चमरू राम बैगा ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज करवाई। बता दे कि चमरू राम जे पुलिस को बताया कि मेरे पुत्र द्वारा महुआ बंटवारे को लेकर मां से विवाद हुआ और उसने लाठी डंडा से मां की खूब पिटाई की जिसकी वजह से मेरी पत्नी की जान गई है। कापु पुलिस को सूचना मिलते ही आरोपी को धर दबोचा एवं मारपीट में प्रयुक्त डंडे को जप्त किया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश कर दिया गया है।