सुकमा में नक्सलियों से हुई मुठभेड़, डंप बरामद।

ऑपरेशन चला रहे जवानो से नक्सलियों की तीन अलग अलग स्थानों पर हुईं मुठभेड़।
संवाद एक्सप्रेस सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों द्वारा नक्सलियों के विरुद्ध लगातार ऑपरेशन संचालित किया जा रहा है। भीषण गर्मी में नक्सलियों के सुरक्षित ठिकानें बटालियन कोर जोन में संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान चलाया गया। जहाँ सुरक्षा बलो की टीम एवं नक्सलियों साथ हुई 03 बार मुठभेड़ हुई। सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ग्राम चिन्नाबोड़केल, रायगुड़ा, पेद्दाबोड़केल, मेडवाही, जोन्नागुडा, तुमालपाड़, थंडीगुड़ेम व आसपास क्षेत्र की ओर रवाना हुई थी अभियान के दौरान चिन्नाबोड़केल व रायगुड़ा के मध्य नक्सलियों द्वारा घात लगाकर सुरक्षा बलो को जान से मारने व हथियार लूटने की नीयत से अगल-अलग जगहों पर 03 बार अत्याधुनिक व बीजीएल से फायरिंग किया गया। सुरक्षा बलों द्वारा जवाची कार्यवाही में फायरिंग किया गया, जवानो को हावी होता देख नक्सली जंगल, झाड़ी व पहाड़ी का आड़ लेकर भाग गए। बता दे कि जवानो द्वारा नक्सलियों के मांद में 25 किलोमीटर पैदल चलकर ऑपरेशन चलाया गया । सुरक्षा बलों के द्वारा विशेष रूप से अपनाये जा रही जंगल वारफेयर टेक्टीस के कारण नक्सली अपने सुरक्षित माने जाने वाले कोर जोन में भी सुरक्षा बलों के जवाबी कार्यवाही में कमजोर पड़ कर भाग खड़े हुए। अभियान के दौरान मुठभेड़ पश्चात भारी मात्रा में नक्सलियों के डंप हथियार/विस्फोटक सामाग्री को किया गया बरामद। नक्सलियों के कोर जोन में पहली बार विशेष रणनीति के तहत किये गए ऑपरेशन के फलस्वरूप नक्सलियों के साथ भीषण मुठभेड़ में भी बिना नुकसान के सुरक्षा बल सुरक्षित है। ऑपरेशन में जिला बल, डीआरजी, बस्तर फाईटर, एवं 201, 206 कोबरा वाहिनी की टीम शामिल रही।