CHHATTISGARHDRGNaxalismPolishSTFबीजापुरमुठभेड़

बीजापुर में जवानों की नक्सलियों पर बड़ी कार्यवाही, 12 नक्सलियों को मार गिराया।

गंगालूर थानाक्षेत्र के पीड़िया के जंगल मे हुई मुठभेड़।

 

बड़ी संख्या में हथियार एवं नक्सल सामग्री बरामद, दो जवान भी हुए घायल।

संवाद एक्सप्रेस बीजापुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के विरुद्ध सरकार लगातार मुहिम चला रही है प्रदेश को नक्सल मुक्त करने संकल्पित जवान लगातार ऑपरेशन चला रहे है। ऑपरेशन नक्सलियों के आधार इलाके में चलाये जा रहे है। जिन इलाकों को नक्सली अपने पनाहगाह के रूप में महफूज मानते थे वहां सुरक्षा बलों की दस्तक होने लगी है। जिसका असर ऐसा है कि नक्सलियों के टीसीओसी के दौरान हमेशा जवानो को नुकसान उठाना पड़ता था लेकिन अब जवान नक्सलियों पर भारी पड़ रहे है। शुक्रवार को ऐसे ही आधार इलाका पीड़िया का जंगल जहां नक्सल संघठन के बड़े नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर जवानो ने संयुक्त अभियान चलाया। आज तड़के बीजापुर जिले के पिडिया इलाके में नक्सलियों से मुठभेड़ हुई जिसमें   जवानो ने 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के दो जवानों के भी घायल होने की खबर है। इस बारे में जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, ‘बीजापुर जिले के गंगालूर इलाके में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई… नक्सलियों के 12 शव मिले हैं। मैं अपने जवानों और वरिष्ठ अधिकारियों को बधाई देता हूं।’

बता दे कि सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा की DRG व कोबरा फोर्स की 210 बटालियन व STF के 1200 जवानों ने नक्सलियों इस इलाके में संयुक्त अभियान चलाया था। जहां नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई।मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक अगला सामग्री व हथियार भी बरामद हुए हैं। मुठभेड़ की जानकारी देते हुए एसपी बीजापुर जितेंद्र यादव ने बताया कि ईलाके में अभी भी तलाशी अभियान जारी है मुठभेड़ को जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने अंजाम दिया। इस दौरान सुबह से लेकर शाम तक कई बार नक्सलियों और जवानों की मुठभेड़ हुई।’
मुठभेड़ गंगालूर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिडिया गांव के पास जंगल में उस समय हुई जब सुरक्षाकर्मियों की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। पुलिस के मुताबिक सुकमा एसपी किरण चव्हाण, बीजापुर एसपी जितेंद्र कुमार यादव और दंतेवाड़ा एसपी गौरव रॉय मुठभेड़ स्थल पर मौजूद जवानों से लगातार सम्पर्क में है। बता दें कि बीते महीने भी सुरक्षाबलों ने छत्तीसगढ़ में नक्सलियों को लगातार दो बड़े झटके दिए थे। कांकेर में 29 नक्सलियों को ढेर करने के बाद उन्होंने नारायणपुर में 10 नक्सलियों को मार गिराने में कामयाबी हासिल की थी।  इस साल के शुरुआती चार महीनों में सुरक्षाबलों के हाथों अब तक कुल 99 माओवादी मारे जा चुके हैं।