DRGNarayanpurNaxalismPolishछत्तीसगढ़दंतेवाड़ा

तीन जिलों की फोर्स अबूझमाड़ में घुसी, 7 नक्सलियों का किया एनकाउंटर।

आटोमेटिक हथियार समेत भारी संख्या में नक्सल सामग्री बरामद।

संवाद एक्सप्रेस दन्तेवाड़ा/नारायणपुर। बीजापुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले की सीमा पर अबूझमाड़ इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में 7 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके है। तीनों जिलों से 1 हजार से ज्यादा जवान ऑपरेशन पर निकले हैं। बताया जा रहा है कि, सुबह से ही रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। मुठभेड़ में कई नक्सलियों को गोली भी लगी है। पुलिस को सूचना मिली थी अबूझमाड़ के रेकावाया इलाके में बड़े कैडर के नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस फोर्स ने संयुक्त ऑपरेशन लॉन्च किया है। जिसमें दंतेवाड़ा, बस्तर और नारायणपुर जिले से DRG और STF के लगभग 1 हजार से ज्यादा जवान ऑपरेशन पर निकले थे। वहीं, आज सुबह नारायणपुर और दन्तेवाड़ा के जवानों के साथ मुठभेड़ हो गई। दन्तेवाड़ा डीआरजी के जंवानो ने 5 नक्सलियों के शव बरामद किये है वही नारायणपुर को 2 नक्सलियों के शव प्राप्त हुए है। आटोमेटिक हथियार समेत भारी संख्या में नक्सल सामग्री बरामद हुई है।