BASTARCHHATTISGARHDRGITBTNaxalismPolishSTFकांकेरकोंडागाँवदंतेवाड़ामुठभेड़

अबूझमाड़ में बड़ा एनकाउंटर 8 नक्सलियों को किया ढेर, एसटीएफ का एक जवान शहीद।।

 2 जवान घायल, हथियार समेत भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद।

 संवाद एक्सप्रेस नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अतिसंवेदनशील इलाके अबूझमाड़ में पुलिस ने एक बार फिर नक्सलियों का एनकाउंटर किया है। मुठभेड़ में 8 नक्सलियों को मार गिराया है। 15 जून को नारायणपुर -दंतेवाड़ा-कांकेर एवं कोंडागांव चार जिले के जवान कुतुल, फरसेबेडा, कोड़तामेटा की ओऱ नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर रवाना किये गए। इस दौरान सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मूठभेड में जवानो ने 8 नक्सलियों को मार गिराया है। वही एक एसटीएफ के जवान शहीद और दो जवान हुए घायल हो गए है। मुठभेड़ पश्चात इलाके की सर्चिंग के दौरान जवानों ने इंसास राइफल, 303 रायफल, बीजीएल लॉन्चर सहित भारी मात्रा में हथियार व अन्य नक्सल सामग्री बरामद किया गया है। मुठभेड़ स्थल से बरामद नक्सलियों के शवों की शिनाख्तगी पुलिस द्वारा की जा रही है।मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की संभावना भी है।