BASTARCHHATTISGARHछत्तीसगढ़दंतेवाड़ा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बस्तर दौरा : माता दंतेश्वरी के दर्शन पश्चात करेंगे विकास कार्यों की घोषणा…

दंतेवाड़ा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बस्तर के दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों का दौरा करेंगे। दंतेवाड़ा में शारदीय नवरात्र के अवसर पर दंतेश्वरी माता के दर्शन के बाद, नवनिर्मित कॉरिडोर का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान 167 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी होगा।बीजापुर में, नक्सल पीड़ितों को अनुकम्पा नियुक्ति के साथ-साथ 228 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देंगे।