
दंतेवाड़ा.जिला नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमावर्ती क्षेत्र के दक्षिण अबूझमाड़ में माओवादियों के खिलाफ चलाए गए सर्चिंग अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ 01 बजे शुरू हुई और जारी रही, जिसमें 7 नक्सली मारे गए। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने AK 47, SLR समेत कई अन्य हथियार बरामद किए। सभी सुरक्षा जवान सुरक्षित हैं, और सर्च अभियान अभी भी जारी है।