BASTARCHHATTISGARHNarayanpurमुठभेड़

अबूझमाड़ मुठभेड़ 30 नक्सलियों के मारे जाने की खबर..

दंतेवाड़ा l छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ इलाके में बड़ी मुठभेड़ हुई है जिसमें 30 नक्सलियों के मारे जाने की खबर आ रही है दंतेवाड़ा एवं नारायणपुर के सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को तगड़ा प्रहार किया है जिसमें 30 नक्सली मारे जाने की खबर निकल कर आ रही है. और यह मुठभेड़ दोपहर 1:00 बजे से लगातार चल रही है सुरक्षाबल रात में भी नक्सलियों से लोहा ले  रहे हैं यह संख्या और भी बढ़ सकती है.  1500 सौ अधिक जवान इस ऑपरेशन में शामिल है जो लगातार नक्सलियों पर कार्रवाई कर रहे हैं. नक्सलियों की मारे गए आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है.