
लॉजिस्टिक सप्लाई और मोबाइल पॉलिटिकल स्कूल (MOPOS) का इंचार्ज l
संवाद एक्सप्रेस बस्तर l कांकेर पुलिस ने प्रतिबंधित सीपीआई माओवादी संगठन के वरिष्ठ नेता प्रभाकर उर्फ बालमूरी नारायण राव को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। 57 वर्षीय प्रभाकर राव 40 वर्षों से नक्सली संगठन में सक्रिय था और उत्तर सब जोनल ब्यूरो में लॉजिस्टिक सप्लाई और मोबाइल पॉलिटिकल स्कूल (MOPOS) का इंचार्ज था। प्रभाकर राव के खिलाफ छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में दर्जनों अपराध दर्ज हैं। वह सीसीएम सचिव गणपति का चचेरा भाई और शीर्ष माओवादी नेताओं का करीबी सहयोगी है। उसके ऊपर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था। 22 दिसंबर 2024 को अंतागढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने उसे नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी., पुलिस उप महानिरीक्षक अमित तुकाराम कांबले और वरिष्ठ अधिकारियों की टीम शामिल रही। प्रभाकर राव की गिरफ्तारी से क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।