
सुकमा । सुकमा जिले से बेहद ही दुखद घटना सामने आ रही है। नक्सलियों के द्वारा लगाये आईईडी ब्लास्ट की चपेट मे आदिवासी बच्ची…चिंतलनार के तिम्मापुरम की 12 वर्षीय बच्ची ब्लास्ट में बुरी तरह से झुलसी…बच्ची के चेहरे समेत शरीर में आई है कई गंभीर चोट…सीआरपीएफ़ के हॉस्पिटल में इलाज के लिए बच्ची को ले जाया गया।ग्राम पंचायत मिलमपल्ली के आश्रित ग्राम तिम्मापुरम की घटना.आईईडी ब्लास्ट में घायल हुई 12 वर्षीय सोढ़ी मल्ले को सुकमा के लिए रीफर किया गया है।