BASTARप्रेस विज्ञप्तिसुकमा

नक्सलियों ने गुंडराजपाड़ मुठभेड़ को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया फर्जी, निहत्थो को मारने का आरोप।

सुकमा। नक्सलियों ने गुंडराजपाड़ मुठभेड़ को लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। नक्सलियों की पामेंड़ एरिया कमेटी के सचिव जग्गू ने जारी किया प्रेस नोट। प्रेस नोट में गुंडाराज मुठभेड को बताया फर्जी।  मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों को निहत्थे पकड़ कर जान से मारने का लगाया आरोप। पुलिस के जवानों के ऊपर हत्या करने का आरोप लगाया है। गुंडराजपाड़ मुठभेड़ मारे गए दो को नक्सलियों को माना अपना साथी, तीसरे को बताया ग्रामीण। नक्सलियों की पामेड़ एरिया कमेटी ने हस्तलिखित प्रेस नोट किया है जारी। 9 जनवरी को सुकमा जिले के इस बॉर्डर इलाके में पुलिस एवं नक्सलियों के बीच में हुई थी मुठभेड़ जिसमें पुलिस ने तीन नक्सलियो को मार गिराया था इस मुठभेड को अब नक्सलियों ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर फर्जी मुठभेड़ बताया है।