सुकमा
सुकमा में नक्सलियों की सुरंग बरामद , हथियार और विस्फोटक बनाने का समान था डंप।

सुकमा। सुकमा – बीजापुर सीमाक्षेत्र पर हुए मुठभेड़ पश्चात जवानों को इलाके की छानबीन करने के दौरान मिली बड़ी कामयाबी मिली है।. सर्चिंग के दौरान सुकमा डीआरजी के जवानों के हाथ नक्सलियों का सुरंग लग गई है। सुकमा बीजापुर जिले सीमाक्षेत्र में बसे तुमरेल ओर तलपेरू नदी के बीच डीआरजी के जवानों ने नक्सलियों द्वारा बनाई गई सुरंग बरामद की है।

नक्सलियो ने इस सुरंग में हथियार एवं विस्फोटक बनाने का सामान दम कर रखा था। माओवादी नई तकनीक अपना कर जवानों को नुकसान पहुंचने की फिराक में थे. सुरंग के भीतर बम बनाने में कांच की बोतलों इस्तेमाल नक्सली कर रहे थे। सुरंग से हथियार बनाने की मशीन,बिजली वायर, बॉटल बम और भारी मात्रा में नक्सल डंप सामग्री बरामद की गई है।
