पुजारी कांकेर मुठभेड़ में 50 लाख के इनामी दामोदर सहित 18 माओवादी मारे गए, नक्सलियों ने प्रेस नोट मे किया ज़िक्र..

बीजापुर l छत्तीसगढ़ के बीजापुर और सुकमा की सीमा क्षेत्र पुजारी कांकेर में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया था। लेकिन ताजा जानकारी अनुसार शनिवार को नक्सलियों ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि, मुठभेड़ में 12 नहीं 18 नक्सली मारे गए हैं। जिसमें 50 लाख का इनामी दामोदर उर्फ चोखा राव भी मारा गया है। नक्सलियों ने मुठभेड़ के दौरान मारे गए 6 नक्सली साथियों शव को ले जाने में वे कामयाब रहे। नक्सलियों के दक्षिण बस्तर डिविजनल कमेटी की सचिव ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि, मुठभेड़ में 12 नहीं 18 नक्सली मारे गए हैं। इस मुठभेड़ में 50 लाख का इनामी मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर स्टेट कमेटी मेम्बर और तेलंगाना स्टेट कमेटी का चीफ दामोदर उर्फ चोखा राव भी मारा गया है। इसके अलावा PPCM हूंगी, देवे, जोगा, और नरसिंह राव भी मारे गए हैं. उक्त प्रेस नोट माओवादियों के दक्षिण बस्तर डिवीजनल कमेटी के सचिव गंगा ने जारी किया है. बता दें कि बीजापुर जिले के पुजारी कांकेर गांव में 16 जनवरी को हुए सैन्य अभियान में पुलिस ने 12 नक्सलियों को मार गिराया था. जिनके शव बीजापुर में लाकर शिनाख्त किया जा रहा है.

लेकिन माओवादियों की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में नक्सलियों ने 18 साथियों के खोने जिक्र किया है। माओवादियों ने सरकार पर आदिवासियों की जमीन छीनने और प्राकृतिक संसाधनों की लूट का आरोप लगाया।संगठन ने कहा कि उनकी जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों को नुकसान हुआ। उन्होंने निर्दोष ग्रामीणों पर अत्याचार का विरोध करते हुए बुद्धिजीवियों से इस दमन को उजागर करने की अपील की। मारे गए माओवादियों को नक्सल संगठन ने शहीद बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।