सुकमा मे सत्ता पक्ष के 18 पदाधिकारी समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया सामुहिक इस्तीफा।

नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव के टिकट वितरण में पक्षपात का लगाया आरोप।
सुकमा। नगरीय निकाय से पहले भाजपा जिला संगठन सुकमा को बड़ा झटका लगा है। टिकट वितरण से नाराज 18 भाजपा पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। सुकमा जिले मे सामूहिक इस्तीफे की यह पहली घटना है। वर्तमान जिला संगठन से नाराज है पुराने भाजपा कार्यकर्ता। नाराज कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस से आये लोगो को ज्यादा महत्व दिया जा रहा है। जो कांग्रेस मे मलाई खाये थे वो अब भाजपा सरकार मे मलाई खाने को आतुर है उन्ही लोगो का विरोध कर रहे है भाजपा कार्यकर्ता.
इन कार्यकर्ताओ ने दिया त्याग पत्र।
पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष व पार्षद वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज देव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अर्पर्ना देव पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी बाई सहित सुकमा नगर पालिका परिषद के समस्त निर्वितमान , पार्षद चंद्रिका गुप्ता, शिल्पा मंडावी, दीपक नेताम, अनिल मंडावी, लच्छू पोडियाम, एवं भाजपा कार्यकर्ता ऋषभ गुप्ता, गौरव सिंह राठौड़, लक्ष्मी शर्मा, राजेश दास, मनीष सिंह, नुप्पो पोदिया , काजल देवनाथ, ललित गांधी, साहिल सिंह, ने दिया इस्तीफा।