दंतेवाड़ा

पोटा केबिन कुआंकोंडा क्रमांक 2 में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हॉस्टल डे.

 

दंतेवाड़ा।  दंतेवाड़ा जिले के कुआंकोंडा पोटा केबिन क्रमांक 2 में “हॉस्टल डे” कार्यक्रम बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों, और स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिवशंकर चौहान,  अनुज भदौरिया , हरीश गौतम, दिलीप चौहान,  प्रमोद भदौरिया, सुमित भदौरिया, अभिषेक राठौर द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, जैसे नृत्य, गीत, और नाटकों ने सभी का मन मोह लिया। छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी का दिल जीत लिया।

 

मुख्य अतिथि अनुज भदौरिया ने अपने संबोधन में छात्रों को प्रेरित करते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पोटा केबिन जैसे संस्थान नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा में जोड़ने का एक मजबूत माध्यम हैं। कार्यक्रम के अंत में छात्रों को उनकी उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार वितरित किए गए। साथ ही, उपस्थित सभी अतिथियों और छात्रों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। हॉस्टल डे का यह आयोजन न केवल छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाने का माध्यम बना, बल्कि समाज में शिक्षा और सांस्कृतिक गतिविधियों की महत्ता को भी दर्शाया। इस अवसर पर गणमान्य नागरिक शिक्षक शिक्षिकाएं एवं स्कूली छात्र मौजूद रहे.