Narayanpur
नारायणपुर में “माड़ बचाओ अभियान” के तहत 29 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण।

नारायणपुर। नारायणपुर जिले में चलाये जा रहे आत्मसमर्पण नीति ‘‘माड़ बचाओ अभियान’’ के तहत ऐतिहासिक सफलता। कुतुल एरिया कमेटी के 29 माओवादियों नें किया आत्मसमर्पण। नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार के समक्ष किया आत्मसमर्पण. आत्मसमर्पित माओवादियों में 22 पुरूष व 07 महिला माओवादी शामिल है आत्मसमर्पित सभी माओवादियों ने कहा कि वे समाज के मुख्यधारा में जुड़कर स्वच्छंद रूप से सामान्य जीवन जीना चाहते है. आत्मसमर्पित माओवादियों में जनताना सरकार, मिलिशिया , सीएनएम, कृषि सदस्य, पंचायत सरकार अध्यक्ष/ सदस्य शामिल. जिले में 2024 से अब तक 71 से अधिक बडे़-छोटे कैडर के माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया