BASTARबीजापुर

बीजापुर- दंतेवाड़ा बार्डर में हुई मुठभेड़ में 18 नक्सलियों के शव बरामद, और बढ़ सकती हैं संख्या l

मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी बरामद, डीआरजी का एक जवान शहीद।

 

बीजापुर। ज़िला बीजापुर और दंतेवाड़ा के सरहदी में थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत माओवादी विरोधी अभियान पर संयुक्त टीम निकली थी । अभियान के दौरान तड़के सुबह 07 बजे से माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच लगातार फायरिंग जारी है l मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद के साथ 18 नक्सलियों के शव बरामद l मुठभेड़ में डीआरजी का एक जवान शहीद हो गया l क्षेत्र में मुठभेड़ & सर्चिंग जारी है । नक्सलियोंं की मारेेेे जाने के आकंड़े में बढ़ोत्तरी हो सकती हैं।