BASTARकांकेरबीजापुर

बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, अब तक 30 नक्सली ढेर।

 

बस्तर । सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। बीजापुर और कांकेर जिले में हुई मुठभेड़ों में अब तक कुल 30 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं।

बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 26 नक्सली ढेर हो गए। मुठभेड़ स्थल से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।

कांकेर में भी बड़ी कार्रवाई।

कांकेर जिले में हुई एक अन्य मुठभेड़ में 4 नक्सलियों को मार गिराया गया। सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।

अब भी जारी है ऑपरेशन।

बस्तर संभाग में अभी भी मुठभेड़ और सर्चिंग ऑपरेशन जारी है। सुरक्षाबल क्षेत्र में पूरी तरह मुस्तैद हैं और नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे हैं।बस्तर में हाल के दिनों में सुरक्षाबलों की यह सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है, जिससे नक्सलियों को भारीनुकसान हुआ है।