कांकेर
कांकेर मुठभेड़ का लाइव वीडियो आया सामने, जवानों और नक्सलियों के बीच गोलियों की तड़तड़ाहट, देखिए वीडियो….

कांकेर। छत्तीसगढ़ नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में हुई मुठभेड़ का लाइव वीडियो सामने आया है, जिसमें बीएसएफ जवान और नक्सली आमने-सामने भिड़ते दिख रहे हैं। वीडियो में जवानों द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां चलाते हुए नक्सलियों को जवाब देने के दृश्य साफ नजर आ रहे हैं। इस मुठभेड़ का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जवानों की वीरता और नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान की झलक मिल रही है।
चार नक्सली ढेर, सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी
इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने चार नक्सलियों को मार गिराया। अधिकारियों के मुताबिक, ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हथियार और अन्य सामान भी बरामद हुआ है।