BASTARDRGदंतेवाड़ा

दंतेवाड़ा में बड़ी माओवादी मुठभेड़, 25 लाख के इनामी सुधीर समेत तीन नक्सली ढेर।

 

 

दंतेवाड़ा। दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और बस्तर फाइटर्स ने दंतेवाड़ा और बीजापुर के सीमावर्ती जंगलों में मुठभेड़ के दौरान 25 लाख के इनामी नक्सली सुधीर उर्फ सुधाकर उर्फ मुरली समेत तीन माओवादियों को मार गिराया।

मुठभेड़ गिरसापारा, इकेली, नेलगोड़ा और बोड़गा के जंगलों में हुई, जहां सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच घंटों तक गोलीबारी चली। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से एक इंसास राइफल, एक .303 राइफल, एक 12 बोर राइफल समेत भारी मात्रा में विस्फोटक और नक्सली साहित्य बरामद किया गया।

 

मारे गए नक्सलियों की हुई पहचान। 

1. सुधीर उर्फ सुधाकर उर्फ मुरली – एसजेडसीएम, निवासी तारलापल्ली, वारंगल (तेलंगाना), 25 लाख का इनामी

2. मन्नू बारसा – एसजेडसीएम सुरक्षा दलम सदस्य, निवासी बोड़गा, बीजापुर, 2 लाख का इनामी

3. पंडरू अतरा – एसजेडसीएम सुरक्षा दलम सदस्य, निवासी बोड़गा, बीजापुर, 2 लाख का इनामी

 

बरामद हथियार और सामग्री।

1 इंसास राइफल, 1 .303 राइफल, 1 12 बोर राइफल, विस्फोटक, बारूद, फटाखे, वायर, बैटरियां, नक्सली वर्दी, पिट्ठू बैग, नक्सली साहित्य बरामद हुए हुआ है।

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि 2025 में अब तक 100 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। आगे भी नक्सलियों की विरोध लगातार ऐसे ही अभियान पुलिस द्वारा जारी रहेगा। उन्होंने माओवादियों से हिंसा छोड़ आत्मसमर्पण करने की अपील की है।