BASTARBijapurCHHATTISGARH

बीजापुर में माओवादियों की बड़ी साजिश नाकाम, 45 किग्रा IED निष्क्रिय।

बड़ी वारदात की फिराक में थे नक्सली, जवानों ने किया विफल।

बीजापुर। जिले के चेरपाल-पालनार मार्ग पर माओवादियों द्वारा लगाए गए 45 किलोग्राम IED को सुरक्षा बलों ने समय रहते नष्ट कर दिया। सुरक्षा बलों की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी मुताबिक CRPF 222 वाहिनी की टीम पालनार कैंप से एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी। सुबह लगभग 8.30 बजे, चेरपाल से 2 किमी दूर गश्त के दौरान IED बरामद हुआ।  मौके पर बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड (BDS) बीजापुर और CRPF 222 की BD टीम ने IED को सुरक्षित नष्ट किया। यह IED कमांड स्विच सिस्टम से लगाया गया था, जिसे दूर से सक्रिय किया जा सकता था समय रहते कार्रवाई से सुरक्षा बलों ने बड़ी घटना को टाल दिया। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।