
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों के अनुसार, इस मुठभेड़ में 20 से अधिक नक्सली मारे गए हैं। इस मुद्दे में डीवीसीएम के जगदीश के मारे जाने की भी खबर आ रही है संख्या बढ़ने की संभावना है। जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों के साथ मुठभेड़ चल रही है द्वारा सर्च अभियान लगातार जारी है, जिसकी मॉनिटरिंग सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण स्वयं कर रहे हैं। मुठभेड़ के दौरान माओवादी कमांडर डीवीसीएम जगदीश की टीम से सामना हुआ, जिसमें दो जवानों को मामूली चोटें आईं। सुरक्षा बलों ने बहादुरी से जवाबी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों को भारी नुकसान पहुंचाया।