सुकमा

सुकमा के गोगुंडा उपमपल्ली मुठभेड़ का लाइव वीडियो आया सामने.. देखिए एक्सक्लूसिव वीडियो

 

सुकमा। कल हुए सुकमा जिले के गोगुंडा उपमपल्ली इलाके में  पुलिस नक्सली मुठभेड़ का लाईव वीडियो आया सामने, गोलियों की आवाज से गूंज उठा पूरा इलाका, जवानों ने 17 माओवादियों किया ढेर …

एक्सक्लूसिव वीडियो…

 

मार्च 2026 तक नक्सलियों के सफाए के लिए सुरक्षा बल द्वारा चलाए जा रहे अभियान का सार्थक असर नजर आ रहा है. इस कड़ी में शनिवार को सुकमा जिले के केरलापाल क्षेत्र के गोंगुड़ा उपमपल्ली के जंगल पहाड़ी में सुरक्षा बलों ने 17 नक्सली मार गिराए थे. ग्राउंड जीरो का लाइव वीडियो अब सामने आया है, जिसमें सुरक्षा बल के बहादुर जवान नक्सलियों को मुंह तोड़ जवाब देते नजर आ रहे हैं. सुकमा एसपी किरण चव्हाण के मॉनिटरिंग में जवानों ने यह सफलता हासिल की है. इस मुठभेड़ में SZCM जगदीश को जवानों ने मार गिराया था जिस पर 25 लाख रुपये का इनाम था और वह कई बड़े नक्सली हमलों में शामिल था। इनमें 2013 का झीरम घाटी हमला और नारायणपुर में हुए नक्सली हमले भी शामिल हैं

सुरक्षा बल अभी भी इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं, ताकि कोई और नक्सली बच न सके। सुकमा छत्तीसगढ़ के सबसे ज्यादा नक्सल प्रभावित जिलों में से एक है, जहां पहले भी कई बड़े नक्सली हमले हो चुके हैं। लेकिन इस बार सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई से नक्सलियों को करारा झटका लगा है।