BASTARCRPFसुकमा

रामनवमी पर 226वीं वाहिनी मुख्यालय में हवन-पूजन का आयोजन, ग्रामीण बच्चों को कराया गया भोज।

सुकमा। 226वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के गीदमनाला मुख्यालय में आज श्री रामनवमी का पावन पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कमांडेंट धन सिंह बिष्ट के मार्गदर्शन में मुख्यालय के मंदिर प्रांगण में विधिवत पूजा-अर्चना और हवन का आयोजन किया गया। हवन में सुख, समृद्धि एवं सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। पर्व के उपलक्ष्य में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए बच्चों को विशेष रूप से इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया।

पूजा के उपरांत बच्चों को प्रसाद वितरण किया गया तथा सभी को सामूहिक भोज भी कराया गया। इस शुभ अवसर पर कमांडेंट श्री बिष्ट सहित कैंप में मौजूद सभी अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवानों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पर्व को सामाजिक सौहार्द और सेवा भाव के साथ मनाया। इस आयोजन ने ग्रामीणों और सुरक्षा बलों के बीच समन्वय और विश्वास को और प्रगाढ़ किया, साथ ही बच्चों में संस्कार और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता भी उत्पन्न की।