दंतेवाड़ा में सड़क हादसा: घायल युवकों की मदद को फरिश्ता बने जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल।

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा ज़िले में एक गंभीर सड़क हादसे में दो युवक बुरी तरह घायल हो गए। यह हादसा पंचायत पालनार और फुलपाड़ के बीच स्थित सड़क मार्ग पर उस वक्त हुआ, जब तेज रफ्तार से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक का पैर टूट गया, जबकि दोनों की हालत नाज़ुक बताई जा रही है।
हादसे के कुछ ही देर बाद क्षेत्र भ्रमण से लौट रहे दंतेवाड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी मौके पर पहुंचे। हालात को देखते हुए उन्होंने तत्काल अपना वाहन रुकवाया और घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल भिजवाया।
इस घटना में श्री मुड़ामी की त्वरित प्रतिक्रिया और मानवीय पहल की सराहना हो रही है। यह उदाहरण दर्शाता है कि जनप्रतिनिधि केवल नीतिगत निर्णयों तक सीमित नहीं रहते, बल्कि ज़रूरत के समय मैदान में उतरकर आम जनता के साथ खड़े रहते हैं। घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल में जारी है और उनकी स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।