
दंतेवाड़ा। संकुल केंद्र अंतर्गत संचालित बालक आश्रम शाला श्यामगिरी का दंतेवाड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी ने आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के शैक्षणिक स्तर की जांच की गई तथा स्मार्ट क्लास में हो रही पढ़ाई और स्वच्छता संबंधी गतिविधियों की गुणवत्ता का अवलोकन किया गया।शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, जनप्रतिनिधियों से समय पर उपस्थित न होने वाले एवं अनुपस्थित शिक्षकों की जानकारी मांगी गई।बालकान, पाठकान, मध्यान्ह भोजन पंजी, शिक्षक देनांदिनी जैसे सभी जरूरी शाला पंजी दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई।

मीनू अनुसार बच्चों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता और सामग्री की पर्याप्तता का मूल्यांकन किया गया। शाला परिसर, शौचालय की सफाई तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का निरीक्षण किया गया।विद्यालय में किचन गार्डन की तैयारी पर चर्चा कर आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। संस्था में पदस्थ प्रधान पाठक श्रीमती शकुंतला नाग का संलग्नीकरण समाप्त कर शीघ्र कार्यभार ग्रहण कराने हेतु निर्देशित किया गया। संकुल प्राचार्य एवं संकुल समन्वयक से उन शिक्षकों की सूची मांगी गई जो अपने शैक्षणिक उत्तरदायित्वों में लापरवाही बरत रहे हैं। आश्रम की व्यवस्था, बच्चों के स्तर और स्वच्छता देखकर जनप्रतिनिधियों ने संतोष व्यक्त किया। जनपद अध्यक्ष कुआकोंडा शुकालु मुड़ामी जनपद उपाध्यक्ष दीपिका सुमित भदौरिया ,जनपद सदस्य ,ग्राम के सरपंच धन्नू ,उपसरपंच, वॉर्ड पंचों, बीईओ वीना गौतम, एबीईओ मनोज राठौर मौजूद रहे।