BASTARPolishTelangana

डीकेएसजेडसी सदस्य लच्छन्ना और पत्नी अनितक्का ने किया आत्मसमर्पण, लंबे समय से थे नक्सल संगठन में सक्रिय।

 

जगदलपुर। तेलंगाना के रामागुंडम में दंडकरण स्पेशल जोनल कमेटी और तेलंगाना स्टेट कमेटी के सदस्य आत्राम लच्छन्ना @ गोपन्ना @ राजप्पा ने अपनी पत्नी चौधरी अँकुबाई @ अनितक्का @ लक्ष्मी के साथ पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों ने लंबे समय तक नक्सल गतिविधियों में अहम भूमिका निभाई थी।

लच्छन्ना ने वर्ष 2023 में डीकेएसजेडसीएम (DKSZCM) के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी। इससे पहले 2007 में उत्तर बस्तर DVC के टेक्निकल विभाग के इंचार्ज के रूप में भी उन्हें संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई थी।

उनकी पत्नी अनितक्का भी नक्सल संगठन में वर्षों तक सक्रिय रहीं। 1995 तक तेलंगाना के सिरपुर दलम में उन्होंने कार्य किया, और 2002 में ACM के रूप में पदोन्नत हुईं। वर्ष 2007 में उन्हें DKSZC के टेक्निकल डिपार्टमेंट में स्थानांतरित किया गया था। आत्मसमर्पण से पहले वे उत्तर बस्तर DVC में DCM (टेक्निकल विभाग) के रूप में कार्यरत थीं।

दोनों के आत्मसमर्पण को सुरक्षा बलों के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। लंबे समय से वांछित रहे इन वरिष्ठ माओवादियों का समर्पण बस्तर और तेलंगाना में नक्सल नेटवर्क पर बड़ा असर डाल सकता है।