किरन्दुल में कांग्रेस ने किया बिजली विभाग का घेराव, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले में बुधवार को किरन्दुल नगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज जी के आवाह्नन पर और जिला कांग्रेस कमिटी अध्य्क्ष अवधेश गौतम के आदेश पर ब्लॉक कांग्रेस कमिटी द्वारा में किंरदुल नगर में पूर्व जिला पँचायत अध्यक्ष एवं सदस्य तुलिका कर्मा के नेतृत्व मे साय सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया, जिसमे बिजली बिल वृद्धि के विरोध में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई । प्रदेश में लगातार हो रही बिजली कटौती से वैसे ही जनता त्रस्त है और ऊपर से बिजली बिल वृद्धि से जनता को दुगनी मार झेलनी पड़ रही है । प्रदेश में फिर से हुए बिजली दर में वृद्धि जैसे 10 पैसा सामान्य उपभोगता, 20 पैसा व्यवसायिक एवं 50 पैसा कृषि मीटर पर जो प्रति यूनिट बढ़ोतरी हुई है उसे समाप्त करने की मांग करते हुए आज बिजली विभाग का घेराव किया गया । इस एक दिवसीय घेराव कार्यक्रम में तुलिका कर्मा ने सरकार की विफलताओं को जनता के सामने रखते हुए कहा कि साय सरकार छत्तीसगढ़ में पूरी तरह से विफल हो चुकी है और उनकी ऊलजलूल नीतियों से प्रदेश की जनता त्राहिमाम कर चुकी है । ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र मृणाल राय ने कहा कि हम सीधे ज़मीनी स्तर पर सरकार के खिलाफ लड़ेंगे और जनता के बीच जा कर भाजपा सरकार की विफलताओं को गिनाएंगे । इस धरना प्रदर्शन में किरन्दुल ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी एवं जिलां महामंत्री सलीम रज़ा उस्मानी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंदिरा शर्मा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मृणाल राय, जिला प्रवक्ता राहुल महाजन, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष पप्पाचन जी, पार्षदगणों में गायत्री साहू, इला पटेल, इंटक से राकेश लाल, बीएल तारम, ब्लॉक युंका अध्यक्ष अशोक भास्कर, जमील खान, विप्लब् मलिक, पूर्व पार्षद दिनेश प्रसाद, राजू कुंजाम ,काजल आनंद, गुलापा साहू, कृष्णा भंडारी, चंदू बघेल, ऋषप राय, सन्तोष रमैया, एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे ।