BASTARCHHATTISGARHEncounterNarayanpur

अबूझमाड़ के जंगलों में बड़ा एनकाउंटर, 6 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद।

 

नारायणपुर । छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के घने जंगलों में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ जारी है। अब तक 6 माओवादी नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। मौके से AK-47, SLR राइफल सहित बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री जब्त की गई है। यह मुठभेड़ नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके में महाराष्ट्र बॉर्डर के समीप चल रही है। इलाके में माओवादियों की मौजूदगी की इनपुट मिलने के बाद सुरक्षा बलों की संयुक्त टीमों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। सूत्रों के अनुसार, आज दोपहर से ही रुक-रुक कर फायरिंग जारी है, और मुठभेड़ अभी भी जारी है। नक्सली घने जंगलों और पहाड़ी क्षेत्रों में छिपे हुए हैं, जिससे ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण बन गया है।

 

सीआरपीएफ, डीआरजी, एसटीएफ और जिला बल की संयुक्त टीम इस ऑपरेशन में लगी हुई है। घटनास्थल से लगातार और भी हथियारों की बरामदगी की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन ने अबूझमाड़ क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी किया है और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। अभियान अब भी जारी, और शवों की संख्या बढ़ सकती है।