CHHATTISGARHCRPFDantewada

दंतेवाड़ा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत CRPF 111वीं वाहिनी ने निकाली भव्य बाइक रैली।

दंतेवाड़ा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत सरकार के हर घर तिरंगा अभियान के तहत सीआरपीएफ 111वीं वाहिनी ने बुधवार को दंतेवाड़ा शहर में भव्य बाइक रैली का आयोजन किया। द्वितीय कमान अधिकारी अरुण कुमार के नेतृत्व में निकली इस रैली में बल के जवान हाथों में तिरंगा थामे देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ते नजर आए। इसी क्रम में जिले के अति संवेदनशील नक्सल प्रभावित क्षेत्रों—फरसपाल, कुआकोंडा, पालनार और अरनपुर—में बटालियन की विभिन्न कंपनियों ने भी बाइक रैली आयोजित की। रैली का मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना और गौरवशाली भारतीय ध्वज के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। अभियान में 111वीं वाहिनी के अधिकारी एवं जवान शामिल हुए। ग्रामीणों ने इस पहल का तहेदिल से स्वागत करते हुए इसे प्रेरणादायक और उत्साहवर्धक कदम बताया।