BASTARBijapurBlastDRGNaxal

बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट, डीआरजी का एक जवान शहीद, तीन घायल।

 

बीजापुर। जिला बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में चल रहे माओवादी विरोधी अभियान के दौरान एक बड़ी घटना सामने आई है। IED ब्लास्ट की चपेट में आने से जिला रिजर्व गार्ड (DRG) का एक जवान शहीद हो गया है, जबकि तीन जवान घायल हुए हैं। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 17 अगस्त 2025 को DRG की टीम माओवादी विरोधी अभियान के तहत सर्चिंग के लिए निकली थी। सर्चिंग के दौरान 18 अगस्त 2025 की सुबह आईईडी ब्लास्ट हुआ, जिसमें DRG के जवान दिनेश नाग शहीद हो गए। वहीं, धमाके में तीन अन्य जवान घायल हुए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए तुरंत इवैक्यूएट किया गया है। वर्तमान में तीनों की स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बलों ने सघन सर्चिंग तेज कर दी है