बड़ेगुडरा में रजत जयंती महोत्सव अंतर्गत महतारी मेगा स्वास्थ्य कैंप आयोजित।

संवाद एक्सप्रेस दंतेवाड़ा। दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले बड़ेगुडरा में छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव के तहत महतारी मेगा स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। मेगा कैंप में 95 हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सुशासन चौपाल के अंतर्गत दो गर्भवती माताओं की गोद भराई और चार बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया। मुख्य अतिथियों ने व्यंजन प्रदर्शनी का अवलोकन किया और 14 प्रकार के व्यंजनों की सराहना की।

कैंप में सखी वन स्टॉप सेंटर से आईं संगीता देवांगन ने महिलाओं को उनके अधिकारों एवं घरेलू हिंसा के विषय में जानकारी दी। वहीं स्वास्थ्य विभाग से बीएमओ डॉ. चेतन मरकाम ने विभागीय योजनाओं की जानकारी स्थानीय भाषा में दी। परियोजना अधिकारी कोकिला जाईसवाल एवं बिंदु स्वर्णकार ने आईसीडीएस की योजनाओं के बारे में बताया।

इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग सराहनीय रहा। उनके द्वारा “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” संदेश पर सुंदर रंगोली भी बनाई गई। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष हिडमाराम कवासी, जनपद सदस्य रीता कुंजाम, जनपद सदस्य एवं महिला बाल विकास समिति की सभापति सोमड़ी मरकाम, बड़ेगुडरा सरपंच प्रमोद करटाम तथा जियाकोडता सरपंच कमल मंडावी उपस्थित रहे।