BASTAR

बस्तर में बाढ़ के हालात, कई जिलों का संपर्क टूटा।

मौसम विभाग ने 24 घंटे का रेड अलर्ट किया जारी, सुरिक्षत रहने की अपील।

जगदलपुर। बस्तर संभाग में लगातार हो रही भारी बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं और कई जिलों का आपस में सड़क संपर्क पूरी तरह टूट गया है।

जानकारी के अनुसार एनएच-30 और एनएच-63 पर बाढ़ का पानी भर गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित है। जगह-जगह पुल-पुलिया टूट गए और कई सड़कों पर पानी बहने लगा है।

सबसे गंभीर स्थिति दरभा क्षेत्र में देखने को मिली, जहां दरभा अस्पताल के भीतर तक बाढ़ का पानी घुस गया। इससे मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले 24 घंटों में बस्तर संभाग में भारी बारिश की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील है।