MurderNaxalSukma

सुकमा में नक्सलियों का उत्पात, 2 ग्रामीणों की हत्या।

सुकमा। सुकमा जिले के थाना केरलापाल अंतर्गत ग्राम सिरसेटी के नंदापारा में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में दहशत का माहौल फैल गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात नक्सलियों ने ग्रामीणों को निशाना बनाया। घटना की पुष्टि होते ही थाना केरलापाल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों द्वारा इस वारदात को अंजाम देने के पीछे ग्रामीणों पर पुलिस का सहयोगी होने का शक जताया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।