BASTARCHHATTISGARHCRPFNaxalPolishSukma

नक्सल संगठन में सक्रिय महिला सहित, दो नक्सली गिरफ्तार।

सुकमा।  सुकमा जिले के थाना छिंदगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नक्सली संगठन से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चव्हाण के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में थाना छिंदगढ़ पुलिस को सफलता मिली। आरोपियों पर थाना छिंदगढ़ में अपराध क्रमांक 40/2025 धारा 103(1), 61 (2) भा.द.वि. के तहत अपराध दर्ज था।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी नक्सली संगठन के लिए ग्रामीणों से चंदा वसूलने, पुलिस पार्टी की रेकी करने और नक्सल गतिविधियों में सहयोग करने जैसे कामों में शामिल थे। आरोपियों की पहचान 32 वर्षीय महिला सुमित्रा मड़ावी पति मंगारू मड़ावी, निवासी गोदपल्ली और 38 वर्षीय जोगी गोड़ि पति मंजराम गोड़ि, निवासी गोदपल्ली, थाना छिंदगढ़ के रूप में हुई है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने सर्चिंग अभियान चलाया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न नक्सल घटनाओं में शामिल रहने के सबूत मिले हैं। गिरफ्तारी की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चिंधगढ़ निरीक्षक प्रताप सिंह, DRG, CRPF और जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम शामिल रही।