BASTARCHHATTISGARHDantewadaDRGNaxal

बस्तर में जवानों और नक्सलियों के बीच ज़बरदस्त मुठभेड़, 6 नक्सली ढेर।

संवाद एक्सप्रेस जगदलपुर। रायपुर में नक्सलवाद के खिलाफ रणनीति को लेकर मेफ़ेयर होटल में बड़ी बैठक चल रही है। इसी बीच बस्तर से बड़ी खबर सामने आई है। नारायणपुर-दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है।

सूत्रों के अनुसार, इस मुठभेड़ में अब तक 6 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना आ रही है, वहीं कई नक्सलियों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। मुठभेड़ अबूझमाड़ के घने जंगलों में हो रही है, जहां पूर्वी बस्तर डिवीजन के माओवादी सक्रिय बताए जा रहे हैं।

सुरक्षा बल की टीमों में दंतेवाड़ा और नारायणपुर की डीआरजी शामिल हैं। मुठभेड़ के बाद जवान जंगलों में सर्चिंग अभियान भी चला रहे हैं ताकि किसी अन्य नक्सली गतिविधि का पता लगाया जा सके। मुठभेड़ जारी है और स्थिति पर कड़ी नज़र रखी जा रही है।  रायपुर में चल रही उच्चस्तरीय बैठक और बस्तर में जारी इस मुठभेड़ ने साबित कर दिया है कि सुरक्षा बल नक्सलियों के खिलाफ दोनों मोर्चों पर रणनीति और पराक्रम के साथ सक्रिय हैं।