BASTARCHHATTISGARHNarayanpur

“प्लीज मैम कुछ करिए”, नक्सलगढ़ की छात्राओं का कलेक्टर से गुहार लगाते वीडियो हुआ वायरल। क्या है मामला देखिए वीडियो……

अफसरों की लापरवाही के चलते प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से चुकी छात्राएं।

बदहाल सड़क के गढ्डों में दफन हुए स्कूली छात्राओं का सपने।

नारायणपुर। जिले के ग्रामीण अंचल से आईं सरकारी स्कूल की छात्राओं का उत्साह उस समय टूट गया जब संभागीय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही बस बीच रास्ते ही कीचड़ और गड्ढों में धंस गई। सड़क की बदहाली ने छात्राओं का सपना चूर-चूर कर दिया।

प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए छात्राओं को जगदलपुर पहुँचना था, लेकिन नारायणपुर से जगदलपुर मार्ग पर जगह-जगह दलदल और गड्ढों ने सफर नामुमकिन बना दिया। बस खराब सड़क पर फँसने के कारण छात्राएँ प्रतियोगिता स्थल तक नहीं पहुँच सकीं। निराशा और गुस्से से भरी छात्राएँ वीडियो में चीख-चीखकर कलेक्टर से गुहार लगाती दिखाई दीं – “प्लीज़ मैम, कुछ करिए, कुछ करिए…”। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ग्रामीणों और अभिभावकों का कहना है कि लंबे समय से सड़कों की हालत खराब है, लेकिन जिम्मेदार विभाग ध्यान नहीं दे रहा। छात्राओं के भविष्य से जुड़े इस गंभीर मामले ने प्रशासनिक लापरवाही को उजागर कर दिया है।

लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सड़क मरम्मत का काम किया गया होता तो छात्राओं को प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से वंचित नहीं होना पड़ता। अब जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग उठ रही है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने और बच्चों के सपनों पर सरकारी अनदेखी भारी न पड़े।