CHHATTISGARHNarayanpurNaxalPolish

नारायणपुर में 17 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण।

 

लंका और डूंगा क्षेत्र के सक्रिय माओवादियों के समर्पण कराने में पुलिस को मिली सफलता 

 

नारायणपुर। बस्तर में सुरक्षा बलों के लगातार दबाव और अभियान का असर एक बार फिर दिखा। मंगलवार को नारायणपुर जिले में जनताना सरकार सदस्य, पंचायत मिलिशिया डिप्टी कमांडर, पंचायत सरकार सदस्य और न्याय शाखा अध्यक्ष सहित 17 नक्सलियों ने एसपी रोबिनसन गुडिया के समक्ष आत्मसमर्पण किया। लंका और डूंगा जैसे धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के सक्रिय माओवादियों ने नक्सल हिंसा का मार्ग छोड़कर मुख्यधारा में लौटे हैं।

आत्मसमर्पण नक्सलियों को मिला लाभ

सभी 17 नक्सलियों को 50-50 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान। छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सल उन्मूलन नीति के तहत सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। एसपी नारायणपुर रॉबिंसन गुड़िया ने बताया कि अबूझमाड़ के मूल निवासियों का नक्सल विचारधारा से बचाना और विकास की मुख्यधारा में जोड़ना ही हमारा उद्देश्य है।। जिले में 2025 में अब तक 164 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं।