CHHATTISGARHNaxalTelangana

नक्सल संगठन को सबसे तगड़ा झटका, 1 करोड़ की इनामी महिला नक्सली सुजाता का तेलंगाना में आत्मसमर्पण।

तेलंगाना डीजीपी दोपहर 12 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस।

जगदलपुर। दशकों तक बस्तर की खूनी कहानियों की मास्टरमाइंड और दक्षिण सब ज़ोनल ब्यूरो की इंचार्ज महिला नक्सली सुजाता ने आखिरकार हथियार डाल दिए हैं। 1 करोड़ की इनामी सुजाता का आत्मसमर्पण नक्सल संगठन के लिए अब तक का सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है।

सुजाता – नक्सली कमांडर किशनजी की पत्नी

नक्सली कमांडर किशनजी की पत्नी रही सुजाता ने कई बड़े हमलों की साजिश रची थी। लंबे समय तक बस्तर के जंगलों से खूनी खेल खेलने वाली सुजाता अब आत्मसमर्पण कर चुकी है।

इन हमलों की मास्टरमाइंड रही सुजाता

2007, एर्राबोर (सुकमा): CRPF और जिला पुलिस पर हमला, 23 जवान शहीद।

2010, ताड़मेटला (दंतेवाड़ा): विस्फोट, 76 जवान शहीद।

2010, गादीरास: यात्री बस पर हमला, 36 की मौत।

2013, झीरम घाटी: कांग्रेस नेताओं समेत 32 की हत्या।

2017, चिंतागुफा: घात लगाकर हमला, 25 जवान शहीद।

2020, कोरजागुड़ा (सुकमा): मुठभेड़, 17 जवान शहीद।

2021, टेकुलगुड़ेम (बीजापुर): 21 जवान शहीद।

अब तक का सबसे बड़ा आत्मसमर्पण

सरकार के द्वारा मार्च 2026 में नक्सलवाद के खात्मे के ऐलान के बाद, सुरक्षाबलों के लगातार बढ़ते दबाव के चलते कई बड़े नक्सली लीडर मारे या फिर सरेंडर कर चुके हैं ऐसे में अब नक्सल संगठन धीरे धीरे कमजोर हो रहा है। नक्सली लीडर सुजाता का आत्मसमर्पण नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों की अब तक की सबसे बड़ी सफलता है।