BASTARCHHATTISGARHNationalNaxal
सुरक्षा बलों ने अबूझमाड़ के जंगल में नक्सली स्मारक किया ध्वस्त।

सुरेश सोनी नारायणपुर। नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। DRG, STF और ITBP की संयुक्त टीम ने अबूझमाड़ के घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाकर आदेरबेड़ा और वट्टेकाल ग्राम में नक्सलियों द्वारा बनाए गए स्मारकों को ध्वस्त कर दिया।

जानकारी के अनुसार, ये स्मारक नक्सलियों के मारे जाने की याद में बनाए गए थे, जिन्हें जमींदोज़ कर सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के मनोबल पर गहरी चोट पहुंचाई है। सुरक्षा बलों के इस अभियान से इलाके में नक्सलियों की पकड़ कमजोर होने का संदेश गया है। साथ ही सर्चिंग के दौरान नक्सली गतिविधियों से जुड़े कई अहम सुराग भी हाथ लगे हैं। इस कार्रवाई को नक्सल विरोधी अभियान में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।