CHHATTISGARH

CG : बस पलटने से एक बच्ची की मौत, आधा दर्जन लोग घायल

धमतरी।  जिले में एक दुखद हादसा हुआ आया है। जहां पर एक बस पलटने से एक बच्ची की मौत हो गई है। वहीं करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह हादसा नगरी रोड में केरेगांव के पास हुआ है। बस धमतरी से नगरी जा रही थी। वहीं जानकारी मिली है कि घायल की स्थिति सामान्य है।