Dantewada

दंतेवाड़ा से सनसनीखेज वारदात : महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, नग्न अवस्था में मिला शव।

 

दंतेवाड़ा। ज़िले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंदेली सीआरपीएफ कैम्प के पास एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला के साथ दुष्कर्म कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। महिला का शव नग्न अवस्था में जंगल से बरामद हुआ है। जानकारी के मुताबिक, नवरात्रि समापन के बाद दशहरे के दिन पीड़िता अपने गांव कुंदेली लौट रही थी। इसी दौरान दरिंदों ने उसे रास्ते से घसीटकर जंगल में ले जाकर हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि महिला का मोबाइल फोन ‘फ्लाइट मोड’ में मिला, जिससे संदेह और गहराता जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।