CHHATTISGARHDantewada

गढ़मिरी में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर रैली एवं बालिका सभा का आयोजन।

दंतेवाड़ा। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत – गढमिरी एवं आंगनवाड़ी केंद्र एवं विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता रैली एवं बालिका सभा का आयोजन किया गया। इस वर्ष का थीम “सशक्त बालिका, सशक्त समाज” रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरपंच पवन कोर्राम जी, सचिव लक्ष्मी मुडामी जी, विद्यालय की प्रधानाध्यापक  कोमरे सर, संकुल समन्वयक गोविंद शोरी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके बाद बालिकाओं ने रंगीन पोस्टर, नारे और बैनरों के साथ पूरे गाँव में रैली निकाली। रैली के दौरान बालिकाओं ने नारे लगाए –“बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ”, “बालिका है शक्ति का रूप”, “समान अधिकार सबको मिले” आदि। रैली के पश्चात विद्यालय प्रांगण में बालिका सभा का आयोजन हुआ, जिसमें बालिकाओं ने अपने विचार व्यक्त किए और समाज में लड़कियों की शिक्षा, समान अवसर, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता पर जोर दिया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, कविता पाठ, वाद-विवाद का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर भीमा कवासी जी पूर्व जनपद उपाध्यक्ष जी ने कहा कि – “बालिकाओं को शिक्षा एवं सम्मान देना ही वास्तविक विकास का आधार है। समाज में समान अवसर देकर ही हम सशक्त भारत का निर्माण कर सकते हैं।”

कार्यक्रम में जिला प्रशासन, पंचायत प्रतिनिधि,पिरामल फाउंडेशन के कर्मचारीगण, शिक्षकगण, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारीगण, पटवारी, मितानीन प्रशिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सखी वन स्टॉप सेंटर के परामर्शदाता, अभिभावक एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।