किरंदुल में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 85 ग्रामीणों ने कराई जांच।

दंतेवाड़ा। आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया लिमिटेड (AM/NS India) द्वारा अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) कार्यक्रम के तहत किरंदुल क्षेत्र में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। ग्रामीण एवं आदिवासी समुदायों को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ कराने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में कुल 85 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में मौजूद चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों के रक्तचाप (BP), शुगर, मलेरिया सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें कीं। जांच के बाद मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां भी प्रदान की गईं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने ग्रामीणों को स्वच्छता, पोषण और मौसमी बीमारियों की रोकथाम के बारे में जानकारी देते हुए नियमित जांच, संतुलित आहार और साफ-सफाई अपनाने पर जोर दिया ताकि बीमारियों से बचाव किया जा सके।शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने हिस्सा लिया। ग्रामीणों ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर उनके लिए अत्यंत उपयोगी हैं क्योंकि वहां स्वास्थ्य सुविधाएं सीमित हैं। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि AM/NS India ग्रामीण विकास और जन-स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार कार्यरत है। स्वास्थ्य के अलावा कंपनी शिक्षा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में भी कई पहलें चला रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन नियमित रूप से किया जाएगा, ताकि क्षेत्र के अधिक से अधिक लोग स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकें।