नारायणपुर में जैन प्रीमियर लीग 2026 सीजन-3 का आगाज ।

सुरेश सोनी नारायणपुर। नारायणपुर में जैन प्रीमियर लीग का आगाज आज 09 जनवरी हाई स्कूल परिसर ग्राउंड से हुआ, इसमें जैन समाज की कुल 05 टीमें हिस्सा ले रही है, समाज की एकता और समाज के युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुरू की गई, जेपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर समाज के युवा मंडल ने पूरी तैयारिया कर ली है, इस बार कुल 05 टीमों के 70 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता के हिस्सा होंगे।
करीब 7दिनों तक चलने वाला इस लीग में सकल जैन समाज के तत्वाधान में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता पूरा जिम्मा श्री जैन नवयुवक मंडल संभालेगी, जेपीएल में प्रत्येक मैच 10ओवर के होंगे,09 जनवरी से आयोजन शुरू होगा जो 14 जनवरी तक चलेगा,जिसका फाइनल मुकाबला 15 जनवरी तारीख को होगा,इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में समाज के प्रमुख रानीदान जी , मगराजजी, समाज के अध्यक्ष भंवरलालजी, धनराज जी, युधिष्ठिर जी, राजू गोलछा जी एवं जिला नारायणपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अक्षय सबद्रा जी के उपस्थिति में आगाज हुआ ,आईपीएल की तर्ज पर टीमों का चयन फ्रेंचाइजी के माध्यम से किया गया, पहला मैच शुभ स्ट्राइकर्स vs सेवा चैलेंजर्स के बीच खेला गया, इस आयोजन को सफल बनाने में समस्त जैन समाज के युवाओं का विशेष योगदान सहयोग रहेगा,