BASTARBijapurCRPF

भैरमगढ़ में 199 बटालियन के.रि.पु.बल ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 77वां गणतंत्र दिवस।

बीजापुर। देश के 77 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर 199 बटालियन केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल, पातरपारा भैरमगढ़ में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। पूरे परिसर में देशभक्ति का उत्साह और अनुशासन का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत कमाण्डेंट श्री आनंद कुमार द्वारा बटालियन मुख्यालय स्थित क्वार्टर गार्ड पर विशेष गार्ड की सलामी के साथ ध्वजारोहण से हुई। इसके पश्चात आयोजित परेड का निरीक्षण करते हुए कमाण्डेंट ने परेड की सलामी ली, जो समारोह का मुख्य आकर्षण रहा। परेड के माध्यम से अनुशासन, एकता और राष्ट्रसेवा के संकल्प को दोहराया गया।


इस अवसर पर भैरमगढ़ क्षेत्र के ग्रामीणों एवं स्थानीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद लिया। कमाण्डेंट महोदय ने अपने संबोधन में राष्ट्र निर्माण में केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए गणतंत्र दिवस के महत्व की जानकारी दी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों को मिठाइयों का वितरण किया गया, वहीं बच्चों को खेल सामग्री एवं आवश्यक सहायता किट प्रदान की गई। इस पहल से क्षेत्र में सद्भावना और आपसी विश्वास को और मजबूत करने का संदेश दिया गया। समारोह के दौरान तिरंगा बाइक रैली का भी आयोजन किया गया, जिसने लोगों में देशभक्ति का उत्साह भर दिया।

कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी श्री विनोद कुमार, सहायक कमाण्डेंट श्री ईश्वर चन्द शर्मा, एसएमओ डॉ. शेख समी अहमद, सहायक कमाण्डेंट श्री अक्षय झा, सहायक कमाण्डेंट श्री संजीत कुमार, चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुर्गाएमवांगिनी सहित अन्य अधिकारी, उनके परिवारजन, समस्त अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।