National

भाजपा की सरकार समस्या पैदा कर सकती है, उसका समाधान नहीं

विधानसभा के चुनाव के प्रचार पर गाजीपुर पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा. कहा भाजपा की सरकार समस्या पैदा कर सकती है, उसका समाधान नहीं. यूपी के गाजीपुर पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को कहा कि जिस प्रकार से बीते पांच चरणों में जनता ने अपने मुद्दों पर वोट किया है. आगामी चरणों में भी जनता जाति-धर्म से ऊपर उठकर वोट करेगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस जुमलेबाजों की पार्टी नहीं है, जो कहती है, उसे पूरा करती है.