वृद्धाश्रम में पुलिस ने चलाया समर्पण कार्यक्रम।

बुजुर्गों से मिलकर पूछा कुशलक्षेम, दिया जरूरत का समान।
दन्तेवाड़ा। दक्षिण बस्तर जिला दंतेवाड़ा में निराश्रित एवं असहाय वृद्वजनों के लिए जिला दन्तेवाड़ा पुलिस ने समर्पण अभियान चलाया। थाना प्रभारी गीदम द्वारा चिकित्सकों की टीम के साथ गीदम क्षेत्र के हीरानार स्थित वृद्धाश्रम पहुँचकर वृद्धजनों का किया चिकित्सीय परीक्षण। साथ ही शॉल, श्रीफल एवं जरूरी खादय सामग्री भी प्रदान की गई। थाना प्रभारी ने वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्धजनों से हर सप्ताह मिलने का वादा किया ।

दन्तेवाड़ा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जिला दन्तेवाड़ा पुलिस जिले के प्रत्येक थाना क्षेत्र में रहने वाले वृद्धजनों से मेल – मुलाकात कर उनका हालचाल स्वास्थ्य एवं मूलभूत समस्याओं को जानने के लिए समर्पण अभियान प्रारंभ किया गया है। जिसके तहत् शुक्रवार को गीदम पुलिस ने हीरानार स्थित वृद्धाश्रम पहुँचकर वहाँ निवासरत सभी वृद्धजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना एवं मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गीदम से डॉक्टरों की टीम बुलाकर सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया । स्वास्थ्य परीक्षण में वृद्धाश्रम में निवासरत सभी महिला एवं पुरुषों का स्वास्थ्य सामान्य पाया गया । मौके पर थाना प्रभारी एवं थाना स्टॉफ द्वारा सभी वृद्धजनों से उनके स्वास्थ्य के साथ – साथ उनके मूलभूत समस्याओं आवश्यकताओं एवं घर परिवार के बारे में पूछताछ कर हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया गया ।

थाना प्रभारी द्वारा पुलिस विभाग की ओर से शॉल – श्रीफल सहित खाने की जरूरी सामग्री उपलब्ध करायी गई तथा सप्ताह में कम से कम एक बार वृद्धाश्रम आकर मिलने का वादा किया गया । थाना स्ट्रॉफ द्वारा वृद्धाश्रम हीरानार में लगभग एक घण्टे का समय वृद्धजनों के साथ बिताने पर वृद्धजनों के आँखों में अपनत्व की भावना एवं खुशी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही थी ।
उक्त समर्पण कार्यक्रम में थाना प्रभारी सलीम खाखा के साथ थाना स्टॉफ उप निरीक्षक उर्मिला साहू उप निरीक्षक कल्याण सोनवानी , राजेश कुमार , स.उ.नि. आशा सिंह , सरस्वती सेठिया आदि मौजूद रहे ।